आजमगढ़ : महिला हेल्पलाइन पर फोन कर की अभद्रता, दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Youth India Times
By -
0

 


पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के देहुला गोसाई गांव निवासी श्याम प्यारे के खिलाफ 1090 वीमेन पावर लाइन के कॉल सेंटर पर तैनात महिला कर्मियों से अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, श्याम प्यारे पुत्र जंगल निवासी ग्राम देहुला गोसाई ने अपने मोबाइल नंबर से वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल की थी। आरोप है कि कॉल के दौरान उसने कॉल सेंटर पर नियुक्त महिला कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और धमकी भी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना अतरौलिया पुलिस ने प्रकरण की जांच की। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप सत्य पाए गए। इसके बाद उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता की तहरीर पर आरोपी श्याम प्यारे के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)