आजमगढ़ : डॉक्टर से मिलने को लेकर विवाद, अस्पताल में मैनेजर से मारपीट का आरोप

Youth India Times
By -
0





नाजमा हॉस्पिटल में गाली-गलौज और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित नाजमा हॉस्पिटल में डॉक्टर से मिलने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। अस्पताल के मैनेजर ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में घटना से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)