आज़मगढ़ : ड्यूटी में लापरवाही पर फायर सर्विस चालक निलंबित

Youth India Times
By -
0


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और आकस्मिक निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताओं पर हुई कार्रवाई

आजमगढ़। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरतने पर आजमगढ़ पुलिस ने फायर सर्विस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। फायर स्टेशन मार्टिनगंज पर तैनात फायर सर्विस चालक अभिमन्यु शाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फायर सर्विस चालक द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही थी। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना किए जाने की भी बात सामने आई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई।बताया गया कि 7 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित कार्मिक की कार्यशैली और कर्तव्य निर्वहन में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)