![]() |
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25/26 अगस्त की रात की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में पहाड़पुर निवासी राजेश सोनकर, बड़ी हरैया निवासी अजय मौर्या, अनन्तपुरा निवासी नवीजान, फरासटोला निवासी पूनम पत्नी गोविंद व गोविंद पुत्र रामचंद्र तथा खत्रीटोला निवासी रोहित कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शशि सिंह, उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी, उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार समेत थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।







