मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाई, बोले- व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे
अतरौलिया-आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा संगठन के विस्तार के क्रम में प्रताप मद्धेशिया को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संदीप रजत सेठ ने उन्हें संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने प्रताप मद्धेशिया को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक व्यापारियों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। व्यापारियों के हितों के लिए संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रताप मद्धेशिया के मनोनयन पर पार्टी कार्यकतार्ओं ने प्रसन्नता जताते हुए शीर्ष नेतृत्व और समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकतार्ओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापार सभा को जिले में और मजबूती मिलेगी।





