आजमगढ़ में ₹2.38 करोड़ के GST घोटाले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0







फर्जी फर्म ‘मलिक इंटरप्राइजेज’ बनाकर फर्जी इनवॉइस से ITC पास-ऑन व लाभ लेने का आरोप

आजमगढ़। जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर लगभग ₹2.38 करोड़ की राजस्व क्षति पहुंचाने वाले मामले में वांछित अभियुक्त आदिल पुत्र इस्तेयाक (उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी रवाना शिकारपुर, थाना श्योहारा, जनपद बिजनौर) को गिरफ्तार कर लिया है। उपायुक्त (विभाग अनुपालन शाखा), राज्य कर, आजमगढ़ संभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि ‘मलिक इंटरप्राइजेज’ का पंजीयन 30 दिसंबर 2024 को कराया गया था। मौके पर फर्म अस्तित्वहीन/बोगस पाई गई। अपलोड किया गया बिजली बिल कूटरचित था तथा किरायानामा सहित अन्य दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में फर्जी इनवॉइस के माध्यम से लगभग ₹661.33 लाख की फर्जी आउटवर्ड सप्लाई दिखाकर ₹119.04 लाख की फर्जी ITC पास-ऑन की तथा लगभग ₹661.63 लाख की फर्जी खरीद दिखाकर ₹119.09 लाख की फर्जी ITC का लाभ लिया। इस तरह कुल लगभग ₹238.13 लाख (₹2.38 करोड़) की राजस्व क्षति का आरोप है। दिनांक 22 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल भूपेन्द्र मिश्रा व कांस्टेबल सचिन कुमार की टीम ने अभियुक्त को जिला रोडवेज आजमगढ़ के पास से सुबह 11:55 बजे गिरफ्तार किया। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)