आजमगढ़ : NEET-UG में मोशन एजुकेशन के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आदित्य कुमार और मोहम्मद असफर ने हासिल की सफलता

Youth India Times
By -
0


कोटा स्तर की शिक्षा और अनुभवी फैकल्टी का दिखा असर, निदेशक ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

आजमगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के घोषित परिणाम में मोशन एजुकेशन, आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त कर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही संस्थान में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। संस्थान के अनुसार, आदित्य कुमार ने 610 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7392 हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहम्मद असफर ने 551 अंक के साथ AIR 36745 प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा भी संस्थान के कई विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की। मोशन एजुकेशन, आजमगढ़ के निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल अच्छे परिणाम देना नहीं, बल्कि आजमगढ़ को मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वांचल का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक विद्यार्थी NEET एवं JEE जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लें, यही संस्थान का संकल्प है। उन्होंने बताया कि मोशन एजुकेशन, आजमगढ़ में विद्यार्थियों को कोटा स्तर की शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मेंटरशिप तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। इसी समर्पित प्रयास का परिणाम है कि संस्थान के विद्यार्थी हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा मोशन एजुकेशन के शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया। संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)