आज़मगढ़ : अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज

Youth India Times
By -
0

 




आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा अपराधियों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना पर दुर्वासा गेट मोड़ से अभियुक्त विनोद राजभर (उम्र 27 वर्ष), पुत्र सीकम राजभर, निवासी ग्राम कोठवा, थाना फूलपुर को रात्रि 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 234/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इसके अलावा वर्ष 2023 में भी उसके खिलाफ धारा 354, 456, 504, 506 आईपीसी का एक मामला थाना फूलपुर में दर्ज है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल अनिल प्रसाद और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने और बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)