आजमगढ़ : एथलेटिक मीट में आशिनी देव यादव ने किया शानदार प्रदर्शन

Youth India Times
By -
0
दो कांस्य, एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर बढ़ाया आजमगढ़ का मान
आजमगढ़। जनपद की प्रतिभाशाली एथलीट आशिनी देव यादव ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। ज्योति निकेतन स्कूल की छात्रा और सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र, आजमगढ़ के निदेशक रामजनम यादव की पुत्री आशिनी ने वाराणसी जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यक्तिगत और टीम स्पधार्ओं में कुल चार पदक अपने नाम किए। इससे पहले वाराणसी स्थित बीएलडब्ल्यू में 14-15 मई को आयोजित अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आशिनी ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया था। ग्रेटर नोएडा में 21-22 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आशिनी ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किए। वहीं 4़100 मीटर रिले में उनकी टीम ने स्वर्ण पदक तथा 4़400 मीटर रिले में रजत पदक जीता। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय, वाराणसी जोन और आजमगढ़ जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने आशिनी देव यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)