आजमगढ़ : 'आनंदी मां-एक जीवन बचाओ' अभियान के तहत कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Youth India Times
By -
0



एचपीवी टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव और जागरूकता रैली के माध्यम से छात्राओं को किया गया जागरूक
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज में महामहिम राज्यपाल के निदेर्शानुसार ह्यआनंदी मां-एक जीवन बचाओ एवं कैंसर मुक्त भारत यात्राह्ण के तहत स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के समन्वय से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य अफसर अली ने की। बी.एड. विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद उजैर ने अतिथियों, शिक्षकों, पत्रकारों और छात्राओं का स्वागत किया। पूर्वांचल मीडिया प्रभारी डॉ. पूजा सिंह ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वायरस के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन यादव ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित होती हैं, जबकि समय पर टीकाकरण और जागरूकता से इससे बचाव संभव है। उन्होंने भारत सरकार और सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया द्वारा विकसित एचपीवी वैक्सीन को प्रभावी बताते हुए निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार टीका लगवाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। साथ ही कॉलेज की प्रथम 100 छात्राओं को नि:शुल्क एचपीवी टीका लगाए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में कॉलेज के अनेक शिक्षक, चिकित्सक, पत्रकार एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में प्रोफेसर मोहम्मद ताहिर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)