आजमगढ़ : दो शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त, एसएसपी की सख्त कार्रवाई

Youth India Times
By -
0


अब तक 51 शस्त्र लाइसेंस निलंबित/निरस्त, अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कड़ा

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने दो शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। दोनों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उनके पास शस्त्र बने रहना जनहित के विरुद्ध माना गया। निरस्त किए गए लाइसेंस धारकों में निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी मोहम्मद अबुबकर तथा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरा रानी निवासी शाहिद हसन शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, लोक संपत्ति क्षति और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक जनपद में 42 शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के कार्यकाल में अब तक कुल 51 शस्त्र लाइसेंसों पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है और जनसुरक्षा के लिए भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)