आज़मगढ़ : कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण और एल्बेंडाजोल की दवा से वंचित न रहे-एसडीएम

Youth India Times
By -
0

 


टीकाकरण व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
रिपोर्ट : आरपी सिंह
फूलपुर (आजमगढ़)। तहसील सभागार में बुधवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी), डिप्थीरिया-काली खांसी-टिटनेस (डीपीटी) टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर अंतर्विभागीय कार्यबल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण और कृमिनाशक दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एम. एल. अग्रहरी, सहायक शोध अधिकारी उमेश कुमार यादव, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आर. बी. वर्मा, डॉ. मोहम्मद अजीम, खंड शिक्षा अधिकारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड फूलपुर एवं पवई के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने अभियान के सफल संचालन के लिए समन्वित प्रयास करने का भरोसा जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)