आजमगढ़ : जन्मदिन पर डॉ. अंकित राज सिंह ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Youth India Times
By -
0



राजललित नेत्रालय एवं हॉस्पिटल परिसर में लगाए पौधे, विशेष अवसरों पर प्रकृति के संरक्षण का लिया संकल्प
पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन व सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी-डॉ. अंकित राज सिंह
आजमगढ़। जिले के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. अंकित राज सिंह ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के नाम समर्पित करते हुए रैदोपुर स्थित राजललित नेत्रालय एवं हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से भी जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। डॉ. अंकित राज सिंह ने कहा कि जन्मदिन जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। ऐसे अवसर पर समाज और प्रकृति के लिए सकारात्मक कार्य करना सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी होता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. जे.एन. सिंह, डॉ. दिव्यकांत मिश्रा, डॉ. उत्कर्ष राज सिंह, देवनाथ सिंह, राजेश त्रिपाठी, राज सिंह, वर्षम प्रताप सिंह, आलोक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)