युवा एवं किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में कार्यकतार्ओं को बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और सोशल मीडिया के जरिए जनसंपर्क बढ़ाने का दिया गया संदेश
आजमगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" के निर्देश पर रविवार को सर्किट हाउस (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस) में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह शिवाजी ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक समूह बनाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पार्टी का उद्देश्य जनता की भागीदारी वाली व्यवस्था स्थापित करना है, जहां तानाशाही, सांप्रदायिकता और अफसरशाही के लिए कोई स्थान न हो। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने और उसकी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यम सिंह, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, अमित सिंह, शिवम, पवन शर्मा, यशवंत सिंह सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

