आजमगढ़ : विनय कुमार सिंह बने राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0


द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

कर्मचारियों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ की जनपद शाखा आजमगढ़ का द्विवार्षिक चुनाव 22 जुलाई 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव नामित चुनाव अधिकारी अभिषेक प्रकाश सेंगर (संयुक्त सचिव) एवं मिथिलेश यादव (कार्यालय सचिव) की देखरेख तथा चुनाव पर्यवेक्षक राम अवध राम की निगरानी में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विनय कुमार सिंह को अध्यक्ष, श्रीकांत यादव को उपाध्यक्ष, ऋषि कुमार पाठक को सचिव, मृत्युंजय कुमार शाही को संगठन सचिव, श्रीमती प्रियंका राय को संप्रेक्षक तथा बेचन प्रसाद को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)