आजमगढ़ : पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को बुढ़नपुर तहसील पर छात्र सभा सौंपेगी ज्ञापन

Youth India Times
By -
0


जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जुटेंगे छात्र-युवा
निष्पक्ष परीक्षाओं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठेगी मांग
रिपोर्ट : विशाल कुमार 
आजमगढ़। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव रिंकू यादव के नेतृत्व में 25 जुलाई को बुढ़नपुर तहसील में छात्रों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन हाल के पेपर लीक मामलों के विरोध तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल/सरकार के नाम भेजा जाएगा। रिंकू यादव ने छात्र-छात्राओं और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। वहीं, जंतर-मंतर पर छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसका समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित करने, पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा छात्रों की विभिन्न मांगों पर गंभीरता से विचार किए जाने की मांग की जाएगी। समाजवादी छात्र सभा ने सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में बुढ़नपुर तहसील पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)