आजमगढ़ : यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन

Youth India Times
By -
0




पुनीत सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
आजमगढ़। यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उपजा) की आजमगढ़ जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन शनिवार देर शाम एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव के मनोनयन प्रस्ताव की जानकारी जिला महामंत्री परशुराम सिंह ने उपस्थित सदस्यों को दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए सुझाव मांगे गए, जिस पर पुनीत पाठक के नाम पर सर्वसम्मति बनी और उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। इसके साथ ही संगठन की जिला कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। जगदंबा उपाध्याय को मंडल संगठन मंत्री, पूजा सिंह को जिला संगठन मंत्री, परशुराम सिंह को जिला महामंत्री, संतोष राय को जिला सह मंत्री, जितेंद्र पांडेय, त्रिभुवन तिवारी तथा अरविंद कुमार पांडेय को जिला उपाध्यक्ष (अरविंद कुमार पांडेय को अतिरिक्त रूप से मीडिया प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया) तथा अभय तिवारी को जिला प्रवक्ता बनाया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में डॉ. सिद्धेश्वर शर्मा, डॉ. अनुराग तिवारी, अरविंद चौबे, विभव उपाध्याय, सत्यम विश्वकर्मा, शुभम कुमार अरुण, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद इफ्तेखार शब्बू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)