आज़मगढ़ : लापता युवक का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Youth India Times
By -
0


4 जुलाई की शाम निकला था घर से, परिजन परेशान
आजमगढ़। जनपद के थाना कन्धरापुर क्षेत्र के ग्राम बॉकीपुर सोनहरिया निवासी 24 वर्षीय युवक रमन पुत्र उमाकान्त बीते 4 जुलाई 2026 से लापता है। परिजनों के अनुसार रमन 4 जुलाई की शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। रमन का हुलिया रंग सांवला, लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच है। घर से निकलते समय उन्होंने टी-शर्ट और जींस की पैंट पहन रखी थी। पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रमन के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें—पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़: 9454400250, क्षेत्राधिकारी (नगर): 9454401300, थानाध्यक्ष, कन्धरापुर: 9454402912, 8810726045, सरोज: 9598689945. इस बावत परिजनों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर यह युवक कहीं भी किसी को दिखे तो वह सूचित करे, ऐसा करने पर उन्हें इनाम स्वरूप ₹15000 दिए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)