आजमगढ़ : उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह निरीक्षक पद पर पदोन्नत

Youth India Times
By -
0



एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक संजय कुमार सिंह भविष्य में भी अपनी कार्य कुशलता, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली से विभाग एवं जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)