आजमगढ़ : चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Youth India Times
By -
0

 





'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया गया वृक्षारोपण
जहानागंज, आजमगढ़। रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शुक्रवार सायंकाल बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसकेडी विद्या मंदिर के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया तथा उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। और एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के प्रतिनिधि उदय शंकर चौरसिया, बलराम सिंह, संजय सिंह 'मिट्ठू', बबलू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)