सेंट्रल पब्लिक एकेडमी को मिला ‘बेस्ट ऑल राउंडर स्कूल अवॉर्ड’

Youth India Times
By -
0

 




इंडियन एजुकेशन समिट में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, शैक्षणिक गुणवत्ता व सर्वांगीण विकास के लिए मिली उपलब्धि
सरदारनगर (गोरखपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए चौरी-चौरा स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडमी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित इंडियन एजुकेशन समिट के चौथे संस्करण में विद्यालय को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट ऑल राउंडर स्कूल अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दुबे ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय समूह के ग्रुप हेड कौस्तुभ प्रकर्ष ने शिक्षा के बदलते स्वरूप और विद्यार्थियों के समग्र विकास की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों को दिया। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विद्यालय को बधाई दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)