भाजपा उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 46 पदाधिकारियों समेत क्षेत्रीय अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से विचार-विमर्श के बाद की गई। घोषित सूची में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 18 मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी मिली है। वहीं विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर सहित 18 नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश संगठन ने छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है। पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी नवाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया तथा गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को सौंपी गई है। इसके अलावा भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चा अध्यक्षों की सूची में रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा तथा विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर तैयार की गई है।





