आजमगढ़ : रविवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Youth India Times
By -
0




अनुरक्षण और तकनीकी कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
आजमगढ़। नगर के जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में रविवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित अनुरक्षण एवं तकनीकी कार्यों के चलते उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जाफरपुर सब स्टेशन के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी जाफरपुर से जुड़े प्रमुख फीडर बेलइसा, माइक्रोवेव, इंडस्ट्रियल तथा साउथ फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपकेंद्र पर सीटी प्रतिष्ठान, वाइंडिंग तथा अनुरक्षण से संबंधित आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुन: बहाल कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा विभागीय सहयोग प्रदान करें, जिससे अनुरक्षण कार्य समय से पूरा किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)