प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अतरौलिया विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकान्त मिश्र ने बांटी सुशासन पुस्तिका
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक रमाकान्त मिश्र ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों और बस्तियों में लोगों से मुलाकात कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा सुशासन पुस्तिका भेंट की। जनसंपर्क अभियान के दौरान रमाकान्त मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जनसंपर्क के दौरान कार्यकतार्ओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य एवं सुशासन पुस्तिका भी वितरित की। रमाकान्त मिश्र ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। पिछले 12 वर्षों में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। हमारा उद्देश्य जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और विकास की इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनाना है।





