आजमगढ़ : 'पनिया बरसे टिकट गल जाए' की धुन पर झूम कर नाचे भाजपा जिलाध्यक्ष

Youth India Times
By -
0

 








चिल्ड्रेन कालेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुर संध्या का हुआ आयोजन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की वैचारिक, राजनीतिक तथा कार्यकुशलता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 25 मई को चिल्ड्रेन कालेज हरबंशपुर आजमगढ़ में किया गया, जिसमें सायं के समय सुर संध्या का भी आयोजन किया गया। सुर संध्या के दौरान गायिका द्वारा 'रेलिया बैरन पिया को लिए जाये रे, ..पनिया बरसे टिकट गल जाए रे' गीत की प्रस्तुति की। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह कुर्सी पर बैठे बैठे भरपूर आनंद की मुद्रा में झूमते नजर आये। इसके बाद भोजन आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तमाम भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)