आजमगढ़ : बाइक में आग लगाकर रील बनाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Youth India Times
By -
0

 






सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की चाह में जान जोखिम में डाल रहे युवा, कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस
आजमगढ़। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क के बीचों-बीच बाइक के चारों तरफ आग लगाकर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास का है, जहां युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में अपनी जान को खतरे में डालते हुए यह खतरनाक स्टंट किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि संबंधित युवक को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल खुद की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाना समझदारी नहीं है। आग, सड़क और तेज रफ्तार जैसे खतरनाक स्टंट कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे सुरक्षित और सकारात्मक कंटेंट बनाएं तथा ऐसे जोखिम भरे स्टंट से दूर रहें। जीवन अनमोल है, इसे केवल रील और लाइक्स के लिए खतरे में न डालें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)