आज़मगढ़ : डीपीआरओ का तबादला, पंचायतीराज निदेशालय से किए गए संबद्ध

Youth India Times
By -
0




प्रशासनिक आधार पर हुई कार्रवाई, तत्काल नई तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के पंचायतीराज अनुभाग-1 द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश के तहत आजमगढ़ के जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्री पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से पंचायतीराज निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप में यह निर्णय प्रशासनिक आधार पर लिया गया बताया गया है। जारी आदेश के अनुसार पवन कुमार को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर योगदान आख्या प्रस्तुत करें। शासनादेश पर विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित हैं। इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि निदेशक पंचायतीराज उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी आजमगढ़, उपनिदेशक पंचायतीराज आजमगढ़ मंडल, कोषाधिकारी आजमगढ़ एवं लखनऊ सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। शासन के इस आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि तबादले के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख आदेश में नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)