आजमगढ़ : पत्नी की पीट-पीटकर ह..त्या, आरोपी पति फरार

Youth India Times
By -
0




घरेलू विवाद में वारदात की आशंका, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित मिल्की पट्टी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान चिंता देवी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति अर्जुन मुशहर ने घरेलू विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि कमरे में महिला की लाश मिली है, परिजनों को सूचित कर दिया गया है उनके द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी तद्नुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)