आज़मगढ़ : गर्मी पर भारी पड़ी बच्चों की मस्ती, समर पूल पार्टी में खूब मचाया धमाल

Youth India Times
By -
0





महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में "समर पूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे" का हुआ आयोजन
आजमगढ़। तिवारीपुर सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में "समर पूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे" का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों के लिए पूल पार्टी की धुनों के बीच नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने पूल के ठंडे पानी में अपने दोस्तों के साथ जमकर आनंद लिया। इसके बाद बच्चों ने वाटरमेलन डे के दौरान तरबूज का सेवन किया। साथ ही साथ विद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राओं को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से मन तरोताजा रहता है तथा बच्चों में ऊर्जा का संचारण होता है। बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के अच्छे माहौल के लिए यह जरूरी है कि इस प्रकार की गतिविधियां समय-समय पर होती रहनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को गर्मी को देखते हुए आगाह करते हुए बताया कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, मौसमी फल एवं हल्के और सादा भोजन का प्रयोग करें। प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने बताया कि बच्चों ने पूल में बॉल, गुब्बारे, ट्यूब, फुटबाल आदि से खेलते हुए खूब मस्ती की। इस दौरान बच्चों को गर्मी से बचाव के टिप्स भी दिए गए। उन्होंने कहा कि गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का प्रयोग करना चाहिए। विद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य ने कहा कि धूप में ज्यादा देर बाहर नहीं घूमना चाहिए, गर्मियों में धूप से बचना चाहिए। इसलिए धूप से बचाव के लिए जब घर से बाहर निकलते है तो शरीर पूर्ण रूप से कपड़ों से ढका होना अति आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों को पानी का महत्व बताकर इसके संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, मीनाक्षी अस्थाना, दीपिका सिंह, किशन यादव, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय यादव, राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल, प्रेमा यादव आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)