आजमगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, 250 पिंक प्रेरणा कैंटीन ठेले वितरित

Youth India Times
By -
0




राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला स्वरोजगार का अवसर

कलेक्ट्रेट परिसर में 5 आधुनिक फास्ट फूड ठेलों का शुभारंभ
आजमगढ़। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जनपद प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 250 “पिंक प्रेरणा कैंटीन/फास्ट फूड” आधुनिक ठेले उपलब्ध कराए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 5 आधुनिक फास्ट फूड ठेलों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त फास्ट फूड ठेलों के जरिए अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। प्रशासन की इस पहल को महिलाओं के रोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)