आजमगढ़ : मेहंदी कार्यक्रम के बाद किशोरी को सांप ने डंसा, अस्पताल में मौत

Youth India Times
By -
0




परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची

रिपोर्ट : सर्वेश पांडेय
आज़मगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम टाड़ी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। चाचा के घर चल रहे मेहंदी कार्यक्रम के बाद 16 वर्षीय रितिका सरोज पुत्री श्याम सुंदर सरोज अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बिस्तर पर चढ़ी, उसे सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन घबराकर रितिका को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते रितिका की जान गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)