आज़मगढ़ : सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में मेधावियों का किया सम्मान, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

Youth India Times
By -
0




फेलिसिटेशन कार्यक्रम में अभिभावकों की मौजूदगी में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु फेलिसिटेशन एण्ड एप्रिसियेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ भरपूर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्यवक धीरेन्द्र भारद्वाज, रश्मि पाण्डेय, मोना सिंह आदि ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा सर्वोत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक एवं कक्षाध्यापक के साथ मार्त्यापण कर स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सम्मानित छात्र-छात्राओं में विनीत कुमार जायसवाल आरव सिंह, गरिमा यादव, श्लोक गुप्ता, दृष्टि यादव, पूर्णिमा यादव, निरूपमा सिंह, नंदिनी चन्द्रा आदि मेधावियों को उनके कक्षाध्यापक उमेश प्रजापति, प्रवीण कुमार राय, वली हारिस, श्रेशांक शर्मा, अनुराग दत्त दूबे, विवेक सिंह एवं आलोक श्रीवास्तव के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम हमारे बच्चों एवं अध्यापकों की निरंतर कड़ी मेहनत एवं आपके त्याग व सहयोग का प्रतिफल है इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साह वर्धन करना है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारा हर बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट है, केवल उसे सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कोई शिक्षा में है कोई खेल-कूद में है, कोई नृत्य संगीत और अन्य कलाओ में दक्ष है तो दूसरे बच्चों से तुलना करके हमें उसकी प्रतिभा को दबाना नहीं है बल्कि उसे मूर्त रूप देने की कोशिश करना है। विद्यालय की उपलबियों का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि विगत कई वर्षों से लगातार हमारा विद्यालय सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल बोर्ड की परीक्षाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है और हम चाहते है कि भविष्य में इससे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे ये बच्चे करें। संबोधन के अंत में उन्होनें विद्यालय प्रबंध तंत्र का आभार प्रकट करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)