आजमगढ़ : ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

 






दुर्वाषा पुल के पास पुलिस ने दबोचा, कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी
आजमगढ़। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹25,000 का इनाम घोषित गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त फैजान उर्फ नाटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गोकशी गैंग संचालित करने और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी की स्वीकृति से थाना फूलपुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें फैजान उर्फ नाटे समेत 8 अभियुक्त नामजद थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार सुबह पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्वाषा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी का गैंग चलाता था और सुरक्षा के लिए अवैध असलहा रखता था। विरोध करने पर वह लोगों को धमकाकर फरार हो जाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जनपद में चोरी, धोखाधड़ी, गोवध निवारण अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)