आजमगढ़ : कलेक्ट्रेट चौराहे पर फूंका गया, अखिलेश, राहुल गांधी का पुतला

Youth India Times
By -
0





नारी वंदन अधिनियम के विरोध पर महिलाओं ने जताया आक्रोश, कई स्थानीय नेता रहे मौजूद
आजमगढ़। नगर में महिलाओं द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और धर्मेंद्र यादव का पुतला फूंककर नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता जसरासरिया ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। ऐसे में इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डालने वालों को आने वाले चुनावों में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बबीता जसरासरिया, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, अनीता सिंह, डॉ. पूनम सिंह, रानी चौरसिया, वंदना सिंह, वंदना गुप्ता, कौशल्या वर्मा, साधना गुप्ता, जूही मद्धेशिया, अनिता गौतम, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या, हरिश्चंद्र गौड़, मोनू विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा और राजन उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)