आजमगढ़ : स्कूली बस की चपेट में आने से कक्षा 9 के छात्र की दर्दनाक मौत

Youth India Times
By -
0




50 मीटर तक बस में फंसकर घसीटता गया छात्र का शव

आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आज सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाते समय स्कूली बस की चपेट में आने से कक्षा 9 के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आनंद राजभर पुत्र फिरतू राजभर निवासी पकड़डीहा थाना अतरौलिया आज सुबह साइकिल से स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था। वह पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। जैसे ही वह पटेल स्कूल तिराहे के समीप पहुंचा था, तेज गति से आ रही स्कूली बस की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद छात्र का शव बस में करीब 50 मी फंसकर घसीटता गया। वहीं मृतक छात्र की साइकिल करीब 100 मीटर तक बस में फंसी ही रही। दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर बस को स्कूल कैंपस में ले जाकर खड़ा कर दिया। सूचना मिलने के बाद अतरौलिया थानाध्यक्ष हमराहियों सहित घटना स्थल पर पहुंच गए। स्कूली बस अतरौलिया स्थित ब्लू बेल्स स्कूल की बताई जा रही है। इस बाबत अतरौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लू बेल्स स्कूल की बस अक्सर बहुत तेज गति से जाती है, लोगों द्वारा कई बार इस बात की शिकायत की गई थी। लापरवाही आज एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)