दरवाजे पर लात मारने वाले थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह को मिली मीडिया सेल की जिम्मेदारी
आजमगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस दौरान कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निजामाबाद थाने में हाल ही में हुई कार्रवाई के बाद प्रभारी निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सिधारी थाने में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद की कमान सौंपी गई है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व दबिश के दौरान दरवाजे पर लात मारने का हीरेंद्र प्रताप सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वहीं, मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, विशेष चोरी अनावरण टीम के प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी को गंभीरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। गंभीरपुर के प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को मेहनाजपुर भेजा गया है, जबकि मेहनाजपुर के प्रभारी मनीष पाल को एसएसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। पीआरओ रहे विनय कुमार सिंह को जीयनपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जीयनपुर के प्रभारी राजकुमार सिंह को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है। कंधरापुर में तैनात अनुराग कुमार को महाराजगंज भेजा गया है, जबकि महाराजगंज के केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बिलरियागंज के प्रभारी सुनील कुमार दुबे को रौनापार थाने का प्रभारी बनाया गया है। रौनापार में तैनात मंतोष सिंह को अहिरौला भेजा गया है, जबकि अहिरौला के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को बिलरियागंज की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर थाने के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि फूलपुर के प्रभारी सच्चिदानंद यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।






