आजमगढ़ : जयमाल के दौरान खूनी झड़प, एक की मौत

Youth India Times
By -
0

 






कूलर की हवा को लेकर हुआ विवाद, तीन अन्य घायल
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, आरोपियों की तलाश जारी
आजमगढ़। जनपद के थाना जीयनपुर क्षेत्रांतर्गत इंदिरा नगर, अजमतगढ़ में एक विवाह समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर घराती और बाराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ चाकूबाजी शुरू हो गई। इस घटना में आमिर चंद्र साहनी पुत्र मिठाईलाल उम्र 26 साल की मौत हो गई, वहीं राजकुमार साहनी पुत्र परशुराम, अभिलाष साहनी पुत्र प्रहलाद, साहिल यादव पुत्र तारकेश्वर निवासी ग्राम बेलसरी(चेनपुर)पोस्ट टाड़ा, जनपद गोरखपुर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया। सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी और थाना प्रभारी जीयनपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)