यूपी में फिर आईएएस तबादले, 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0





प्रतीक्षा सूची के दो अफसरों को मिली पोस्टिंग, स्वच्छ भारत मिशन व यूपीपीएससी में अहम बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार लगातार बड़े स्तर पर फेरबदल कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को एक बार फिर पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार प्रतीक्षा सूची में चल रहीं गुंजन द्विवेदी को मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं प्रतीक्षा सूची में रहे रत्नेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में अपर निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव रहे अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में सचिव पद पर नई तैनाती दी गई है। वहीं जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में विशेष सचिव रहीं अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के साथ-साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलसचिव बनाया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)