आजमगढ़ : पूर्व सांसद बलिहारी बाबू की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

Youth India Times
By -
0





हरिबंसपुर स्थित आवास पर सादगीपूर्ण आयोजन, परिवार ने समाजसेवा के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
रिपोर्ट-मनीष कुमार
आजमगढ़। मंगलवार को जनपद के हरिबंशपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय बलिहारी बाबू की 5वीं पुण्यतिथि अत्यंत सादगी, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम ह्लस्वर्गीय बलिहारी बाबू स्मृति सामाजिक सेवा संस्थाह्व के तत्वावधान में उनके निजी आवास पर आयोजित किया गया, जहां परिजन, शुभचिंतक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो ने बलिहारी बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन, समाज सेवा के प्रति समर्पण और जनहित में किए गए कार्यों को विस्तार से याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र सुशील आनंद, पत्नी सीता देवी सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। सुशील आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों और कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे समाज के गरीब, मजलूम और असहाय लोगों की सेवा को प्राथमिकता देंगे और अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में उनके छोटे पुत्र शुभम आनंद, ज्योति आनंद, चांदनी आनंद तथा पुत्रवधू शिक्षिका अनुराधा गौतम सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बलिहारी बाबू के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बलिहारी बाबू का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और विचारों से समाज आज भी प्रेरणा ले रहा है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां हर किसी ने उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)