प्रदेश में 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Youth India Times
By -
0





फील्ड में उतरेंगे 2025 बैच के अफसर, सहायक मजिस्ट्रेट व कलेक्टर के रूप में करेंगे कार्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 2025 बैच के 21 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों को प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा करने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहायक मजिस्ट्रेट एवं सहायक कलेक्टर के रूप में तैनात किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और 17 अप्रैल 2026 को उनका प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 समाप्त होगा। इसके तुरंत बाद उन्हें फील्ड में भेजा जाएगा, जहां वे प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त करेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी द्वारा मंगलवार को आधिकारिक पत्र जारी किया गया। आदेश के अनुसार, जिलों में तैनाती के दौरान अधिकारियों के कार्यों और क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसी आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी नियुक्ति तय की जाएगी। सरकार का मानना है कि इन नए अधिकारियों की तैनाती से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)