आजमगढ़ में जीएसटी टीम का छापा, किराना व्यापारी की 15 लाख की कर चोरी पकड़ी

Youth India Times
By -
0

 






नौ घंटे चली जांच, मौके पर 6 लाख जमा; अभिलेख जब्त होने से व्यापारियों में हड़कंप
आजमगढ़। नगर के मुख्य चौक स्थित एक किराना दुकान पर शुक्रवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कर चोरी का खुलासा किया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई रात 9 बजे तक चली, जिसमें टीम ने करीब 15 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौक से कालीनगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित पीएन इंटरप्राइजेज नामक दुकान पर असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने दुकान में प्रवेश करते ही अभिलेखों की गहन जांच शुरू कर दी। लगभग नौ घंटे तक चली इस जांच में बिक्री और स्टॉक का मिलान किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि दुकानदार ने लगभग तीन करोड़ रुपये का माल बेचा, लेकिन उस पर देय जीएसटी, जो करीब 15 लाख रुपये बनती थी, जमा नहीं की गई थी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यापारी से मौके पर ही 6 लाख रुपये जमा कराए और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई। इस अचानक हुई छापेमारी से मुख्य चौक क्षेत्र में व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। पूरे दिन बाजार में इसी कार्रवाई की चर्चा होती रही। इस संबंध में असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया ने बताया कि कर चोरी की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)