गौसेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों को रसायनमुक्त खेती अपनाने के लिए किया प्रेरित
संगोष्ठी में विहिप गोरक्षा विभाग की जिला समिति में हुए महत्वपूर्ण बदलाव, राघवेंद्र मिश्रा बने जिला मंत्री
आजमगढ़। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को लाटघाट के निकट जमसर गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विहिप गोरक्षा के प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने सर्वदेवमयी गौमाता के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में माँ कालिका शक्तिपीठ धनछुला के मुख्य पुजारी पूज्य रणविजय महाराज, प्रांत अध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय, विहिप प्रांत गोरक्षा प्रमुख गोरक्ष प्रांत सतीश राय तथा गायत्री शक्तिपीठ लाटघाट से पूज्य रणविजय महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में किसान तभी समृद्ध होगा जब वह रसायनमुक्त गौआधारित प्राकृतिक खेती की ओर लौटेगा और हर किसान के खूँटे पर देशी नस्ल की गाय होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। साथ ही सरकार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर से खाद, गौमूत्र से जीवामृत निर्माण और बायोगैस जैसी योजनाओं पर भी कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने संगोष्ठी में उपस्थित गौपालकों और किसानों को माला व रामनाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया और अधिक से अधिक किसानों को गौसेवा तथा प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुरुप्रसाद सिंह और प्रांत गोरक्षा प्रमुख गोरक्ष प्रांत सतीश राय की संस्तुति पर प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू ने आर्यमगढ़ जिले की विहिप गोरक्षा विभाग जिला समिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन की घोषणा की। इसके तहत राघवेंद्र मिश्रा ह्यलड्डूह्ण को जिला मंत्री तथा अरविंद मोदनवाल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। संगोष्ठी में करसेवकपुरम अयोध्या से नरेंद्र राय, प्रांत उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, रामाश्रय राय, प्रांत संयोजक गौरव रघुवंशी, मनोज विश्वकर्मा, अरविंद पांडेय, प्रवीण, अनिल राय, चंद्रशेखर राय, हरेंद्र मौर्या, सुशील राय, प्रशांत सिंह, उत्कर्ष, अंकु गुप्ता, आशीष यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।





