आजमगढ़ : वेदांता स्कूल आफ नर्सिंग में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

Youth India Times
By -
0





आधुनिक तकनीक और सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण से नर्सिंग शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर, 500 छात्रों ने लिया हिस्सा
आजमगढ़। वेदांता स्कूल आफ नर्सिंग के तत्वावधान में तथा आईआरए नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सहयोग से 'रिवोल्यूशनाइजिंग नर्सिंग एजुकेशन एवं एडवांस सिमुलेशन' भारत में निर्मित एक पहल' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नर्सिंग शिक्षा को सुदृढ़ बनाना और सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण पद्धति को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एन.आर. वर्मा और विशिष्ट अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विपीन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक न्यूरो सर्जन डॉ. शिशिर जायसवाल रहे, जबकि संरक्षक मंडल में डॉ. विशाल जायसवाल, आलोक जायसवाल और रित्विक जायसवाल का विशेष योगदान रहा। आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ. रीना पांडे (प्राचार्य) ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा कॉलेज को तीन क्रेडिट प्वाइंट रेटिंग प्राप्त हुई है। इस कार्यशाला में कुल 500 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 200 छात्र वेदांता स्कूल आफ नर्सिंग के थे। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित उन्नत जानकारी दी गई तथा डमी मॉडल पर हैंड्स-आन प्रैक्टिस भी कराई गई। इस दौरान इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया, आपरेशन में उपयोग होने वाली सामग्री, सफाई और स्वच्छता सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में आईआरए नर्सिंग इंस्टीट्यूट से आए विशेषज्ञ वक्ताओं प्रेम सिन्हा और कंचन राठौर ने प्रतिभागियों को आधुनिक नर्सिंग प्रशिक्षण तकनीकों से अवगत कराया। प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को एडवांस सेंट्रल वेनस कैथेटर लाइन इंसर्शन, एडवांस एयरवे मैनेजमेंट, एडवांस गायनेकोलॉजिकल एग्जामिनेशन, एडवांस वैक्यूम एवं फोर्सेप डिलीवरी, एडवांस अम्बिलिकल कैथेटराइजेशन सहित कई उन्नत क्लिनिकल प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किए गए। पोस्टर प्रस्तुति के मूल्यांकन के लिए कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया, जिनमें डॉ. जिजिल बी (प्राचार्य, एमएसडीएम नर्सिंग कॉलेज, आजमगढ़), रवि दिशानंद (प्राचार्य, माँ कौशल्या स्कूल आफ नर्सिंग, आजमगढ़), डॉ. मंजू जॉन (प्राचार्य, आल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजुकेशन डेवलपमेंट सोसायटी कॉलेज आफ नर्सिंग, उत्तर प्रदेश), डॉ. खुशबू यादव (प्रोफेसर एवं उप-प्राचार्य, मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, चंदौली) तथा डॉ. भानू प्रिया (प्राचार्य, केएमसी कॉलेज आफ नर्सिंग, महाराजगंज) शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में वेदांता ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)