आजमगढ़ में क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक परीक्षा-फल वितरण समारोह सम्पन्न

Youth India Times
By -
0





वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को किया गया सम्मानित
आजमगढ़। क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल, आजमगढ़ में सत्र 2025-26 के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा-9 एवं कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा-फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें नर्सरी वर्ग के अनम शेख ने 99.78% (प्रथम), आराध्या यादव एवं सान्वी यादव ने 99.44% (द्वितीय) तथा वंश ने 99% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। एल.के.जी में श्रेया पाल ने 99.56% (प्रथम), आर्यन राय ने 99.44% (द्वितीय) तथा अविका राय एवं रियांशी यादव ने 98.67% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। यू.के.जी में अमृता ने 100% (प्रथम), रुद्र प्रताप चौहान ने 99.78% (द्वितीय) तथा जीविका चौहान ने 99.44% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा-1 में सृष्टि मोदनवाल ने 99.42% (प्रथम), अलीना बानो ने 97.42% (द्वितीय) तथा मोहम्मद वारिश ने 97.17% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा-I (B) में आकृति यादव ने 98.75% (प्रथम), अनुष्का राजभर ने 95.83% (द्वितीय) तथा रागिनी यादव ने 95.25% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा-II (A) में सभ्या यादव ने 98.42% (प्रथम), प्रथा कंवर सिंह ने 98.17% (द्वितीय) तथा धनस्वी सिंह ने 97.58% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा-II (B) में आकृति तिवारी ने 97.33% (प्रथम), सोनाली कुमारी ने 96% (द्वितीय) तथा अंशिका यादव ने 95.83% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा-III (A) में ऋषभ पंत ने 99.67% (प्रथम), सौरभ यादव ने 99.58% (द्वितीय) तथा रीम शेख ने 99.25% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा-III (B) में आकांक्षा राव ने 99.92% (प्रथम), अर्पिता पाल ने 99.67% (द्वितीय) तथा साक्षी यादव ने 99.33% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा-lV (A) में श्रेया यादव ने 100% (प्रथम), चंचल मौर्य ने 99.25% (द्वितीय) तथा प्रिंस यादव ने 99% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा-lV (B) में अदिति उपाध्याय ने 96% (प्रथम), अद्रिति यादव ने 95.58% (द्वितीय) तथा वीरा चौहान ने 94.67% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा-V (A) में सुप्रिया यादव ने 99.5% (प्रथम), भूमि राय ने 99% (द्वितीय) तथा सुगंधा एवं अमन विश्वकर्मा ने 97.5% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा-V (B) में सृष्टि सिंह ने 96.25% (प्रथम), समृद्धि ने 93.08% (द्वितीय) तथा वैभव राजभर ने 86.83% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा-VI (A) में आशी यादव ने 97.1% (प्रथम), अर्चना यादव ने 96.65% (द्वितीय) तथा प्रतिष्ठा गिरी ने 95.95% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा VI-B की शेया यादव ने 99.18% (प्रथम), अंशिका राव ने 95.38% (द्वितीय) तथा श्रेया शेखर ने 94.02% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा VII-A के सूर्यांश मौर्य ने 98.03% (प्रथम), ऋषभ कुमार यादव ने 91.15% (द्वितीय) तथा अंकुश राव ने 89.63% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा VII-B में इशिका शर्मा ने 97.02% (प्रथम), आदर्श यादव ने 94.38% (द्वितीय) तथा अनन्या सिंह ने 92.09% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा VIII-A में अनुप्रिया यादव ने 98.45% (प्रथम), अंचल मौर्य ने 97.03% (द्वितीय) तथा निधि ने 94.08% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा VIII-B में शिफा खान ने 98.83% (प्रथम), रोहित गोंड ने 91.93% (द्वितीय) तथा अंशिका कुमार ने 91.78% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX-A में हर्षिता यादव ने 92.06% (प्रथम), अंशिका सिंह ने 91.08% (द्वितीय) तथा सिमरन यादव ने 90.08% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX-B में अवनीश मौर्य ने 94.08% (प्रथम), उदित मौर्य ने 94.02% (द्वितीय) तथा शिवम यादव ने 92.08% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा XI-A में आकांक्षा जायसवाल ने 79.58% (प्रथम), रुद्र प्रताप सिंह ने 70.75% (द्वितीय) तथा दीपांश यादव ने 65.83% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा XI-B में संजना यादव ने 77.08% (प्रथम), वंदना गोंड एवं अर्पिता यादव ने 76.08% (द्वितीय) तथा हिमांशी सिंह यादव ने 75.16% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा XI-C (कॉमर्स) में अवंतिका ने 79.50% (प्रथम), अंकिता यादव ने 78.96% (द्वितीय) तथा अंकित यादव ने 76.48% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कक्षा Xl-D जय चौहान ने 84.17%(प्रथम), अपेक्षा यादव ने 82.75% (द्वितीय) तथा नूरी खान ने 76.33% (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुधा राय एवं प्रबंध निदेशक सहर्ष राय उर्फ (गोल्डी) ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों का अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एवं कोऑर्डिनेटर रवि प्रताप चौबे एवं राजेश्वरी चौरसिया ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शकील अहमद, रामअवध यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)