आजमगढ़। साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह समिति के संगठन महामंत्री विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में चौक स्थित वैस्ली इंटर कॉलेज, मातवरगंज के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष लालता प्रसाद गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर साहू समाज के जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनय प्रकाश गुप्त ने उपस्थित लोगों का माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा करते हुए अबीर-गुलाल लगाया। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। समिति के संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भक्त प्रहलाद की श्रद्धा और भक्ति को अपने जीवन में अपनाते हुए सभी को राष्ट्र और समाज के शोषित व वंचित वर्गों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वरिष्ठ जिला संरक्षक स्वतंत्रत गुप्ता एडवोकेट एवं सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि होली का पवित्र त्योहार लोगों के बीच की दूरियों को खत्म कर आपसी मतभेदों को मिटाने का अवसर देता है। कार्यक्रम के दौरान संगीत, गुझिया और गुलाल के बीच सभी लोग आनंदित नजर आए। उपस्थित लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों से एक-दूसरे का अभिनंदन किया और होली के उल्लास का आनंद लिया। इस अवसर पर बीडीओ संजय कुमार गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मन्तलाल गुप्ता, सतीश चंदगुप्त एडवोकेट, शिवचंद प्रधान, रामप्यारे साहू, रामाशंकर साहू, सुरेन्द्र गुप्त, जगदीश गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता, दीना साहू, आनन्द गुप्ता, संजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, रामनवल गुप्ता, उमा गुप्ता, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती अंजू गुप्ता, अंजना गुप्ता तथा पूर्व नगरपालिका सभासद श्रीमती शीला गुप्ता सहित सैकड़ों लोग सपरिवार उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : साहू समाज का होली मिलन समारोह संपन्न, अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा से गूंजा वैस्ली इंटर कॉलेज परिसर
By -
Monday, March 16, 2026
0
Tags:






.jpg)