निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने भाजपा नगर कार्यकारिणी का किया भव्य स्वागत, कार्यकतार्ओं में उत्साह
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर लालगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकतार्ओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाल ही में घोषित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में तेजी आएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम विकास, संगठन विस्तार और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों, महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने समावेशी सोच का परिचय दिया है। इस दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकतार्ओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री नीरज सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय, पुरुषोत्तम सिंह, सुधीर गुप्ता, धर्मवीर चौहान, आकाश गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, नगर महामंत्री योगेंद्र यादव, नगर मंत्री राजेश साहनी, दीपक राय, मुंशी निषाद, साधना गुप्ता, संजू, कौशल्या वर्मा, कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल, आदर्श श्रीवास्तव, अवनीश चतुवेर्दी और विशाल श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





