आजमगढ़ : पूजा सिंह को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0





निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इस संगठन ने नियुक्त किया महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष
आजमगढ़। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूजा सिंह को उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से यह जानकारी हर्ष के साथ साझा की गई। बताया गया कि पूजा सिंह की निष्ठा, समर्पण और सनातन धर्म के प्रति सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। नियुक्ति के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अपेक्षा जताई गई कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सनातन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)