आजमगढ़ : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Youth India Times
By -
0





पीड़ित ने पुलिस के सामने पेश किया वीडियो साक्ष्य, मांगी सुरक्षा

आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी क्षेत्र के नरौली स्थित श्री कृष्णा सायट्रिक अस्पताल के पास निर्माण कार्य को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंह पुत्र स्व. कन्हैया सिंह ने थानाध्यक्ष सिधारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अपने भूमि पर रास्ते के लिए निर्माण कार्य करा रहे हैं, लेकिन विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। दिवाकर सिंह के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में पूर्व में मण्डलायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा आख्या मण्डलायुक्त को प्रेषित की जा चुकी है। आख्या में उन्हें अपनी जमीन पर कार्य करने से न रोकने की बात कही गई है। इसके बावजूद विपक्षी सुदामा तिवारी, उनकी पत्नी शशिकला तिवारी तथा साले विनोद मिश्रा द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। शुक्रवार को जब वह पुनः निर्माण कार्य कराने पहुंचे तो विपक्षी पक्ष पांच-सात लोगों को साथ लेकर पहुंच गया और कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। आरोप है कि इस दौरान फिर से ईंट-पत्थर चलाए गए। दिवाकर सिंह ने थानाध्यक्ष सिधारी से निर्माण कार्य सुचारु रूप से कराने हेतु समुचित सुरक्षा व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना का वीडियो चौकी इंचार्ज एवं प्रभारी निरीक्षक को भी प्रेषित करने की बात कही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)