लायंस क्लब के सहयोग से आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल में होगा आपरेशन, चयनित मरीजों के लिए बस, उपचार और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था
आजमगढ़। लायंस क्लब आजमगढ़ द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 मार्च, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के.एन. लाल मेमोरियल हॉस्पिटल, लक्षिरामपुर (आजमगढ़) में आयोजित होगा, जहां मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में चयनित मरीजों का आपरेशन वाराणसी स्थित आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, रिंग रोड फेज-1 माधोपुर गैल सीएनजी पंप के पास किया जाएगा। शिविर में 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की जांच की जाएगी। चयनित मरीजों को उसी दिन बस द्वारा वाराणसी अस्पताल ले जाने की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अस्पताल में आपरेशन, उपचार और भोजन की व्यवस्था भी पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मास्क तथा यदि पहले से कोई दवा ले रहे हों तो संबंधित पर्चा साथ लाना आवश्यक होगा। कार्यक्रम के आयोजन में लायंस क्लब आजमगढ़ मंडल 321ए सत्र 2026-27 के अध्यक्ष ला. ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव ला. सुनील अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ला. रवि जायसवाल की विशेष भूमिका रहेगी। शिविर संयोजक ला. डॉ. भक्तवत्सल ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9415207602, 7007112366 या 8887734882 पर संपर्क किया जा सकता है।





