1.15 लाख रुपये की वसूली, लोड बढ़ाने और विधा परिवर्तन की भी हुई कार्रवाई
रिपोर्ट : आरपी सिंह
आजमगढ़। विद्युत विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकाया वसूली के साथ-साथ पंजीकरण, लोड वृद्धि, विधा परिवर्तन और बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। विद्युत वितरण खंड फूलपुर के उपखंड क्षेत्र अंतर्गत सुदनीपुर, फूलपुर, गद्दोपुर और बरईपुर विद्युत केंद्रों पर अवर अभियंताओं की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। तहसील मुख्यालय सुदनीपुर में अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप के नेतृत्व में अभियान के दौरान कुल 1 लाख 15 हजार रुपये का बकाया राजस्व वसूला गया। अभियान के तहत 15 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं 3 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया तथा 2 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की विधा परिवर्तन की कार्रवाई भी की गई। अचानक चले इस चेकिंग अभियान से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान में लाइनमैन रमाकांत, इंद्रेश, इन्द्रसेन, बृजेश और सिकंदर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






.jpg)